बुलंदशहर। भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया : जिला कार्यालय पर सुना गया प्रधानमंत्री का सम्बोधन, कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया कर मिठाई बांटी गई

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलंदशहर नगर के गंगा नगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलेभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन भी सुना। 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि आज भाजपा राष्ट्रहित की नीतियों के चलते विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

सभी वर्गों का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। पार्टी महासचिव अजय त्यागी ने कहा कि भाजपा अब जन-जन की पार्टी बन चुकी है। सभी धर्म और वर्गों में पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है। इस मौके पर सन्तोष वाल्मीकि, हिमांशु मित्तल, सौरभ गोयल, संजय माहेश्वरी, महिपाल लोधी जहाँगीराबाद, मनोज गुप्ता, अजय त्यागी, दिग्विजय सिरोही, अनुज अग्रवाल, दीपक दुल्हेरा आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि पार्टी और सरकार की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए जिले भर में अभियान चलाया जाएगा। पार्टी की नीतियों और कामों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। पार्टी को विस्तार दिया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गावों में कैम्प लगाए जाएंगे।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0