बुलंदशहर। पति ने गला काट कर की आत्महत्या : पत्नी ने शराब पीने से था रोका, मौत
बुलंदशहर। पति ने गला काट कर की आत्महत्या : पत्नी ने शराब पीने से था रोका, मौत रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर में शहर के मोहल्ला किशोरीबाग में पति को शराब पीने से रोकना पत्नी के लिए भारी पड़ गया। शराब पीने को लेकर पति और पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने खुद का गला रेतकर मौत को गले लगा लिया। पति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। रात में नशे में पहुंचा, सुबह गला रेत लिया मोहल्ला किशोरीबाग निवासी सोनू शराब के नशे में शुक्रवार रात घर पहुंचा था। शराब के सेवन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सोनू सो गया। सुबह दोनों के बीच फिर से शराब को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद ही पति ने नाराज होकर अपना गला रेत लिया। बुलन्दशहर कोतवाली देहात के मोहल्ला किशोरी बाग निवासी सोनू का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना छतारी में रेप का मामला आया सामने : मूक बधिर युवती से रेप, रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेजा रिपो० लाल सिंह छतारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से घर में घुसकर अकेला देखकर युवक ने जबरदस्ती करते हुए रेप किया। देर रात जब परिजन …