बुलंदशहर। दबंगो का खौफ : पुलिस बल की मौजूदगी में घोड़ी पर निकली दलित CRPF जवान की बारात, लोगों ने पूछा- ऐसे बनेंगे विश्वगुरु

बुलंदशहर। दबंगो का खौफ : पुलिस बल की मौजूदगी में घोड़ी पर निकली दलित CRPF जवान की बारात, लोगों ने पूछा- ऐसे बनेंगे विश्वगुरु
रिपो० राजेश शर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में CRPF का एक जवान अपनी शादी में सुरक्षा के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंच गया। दरअसल, शादी से पहले घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर CRPF में तैनात ये दलित जवान पुलिस अधिकारियों की चौखट पर पहुंच गया। जवान का कहना है कि उसकी शादी में घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान गांव में किसी तरह का विवाद न हो इसलिए वह पुलिस से सुरक्षा चाहता है। दरअसल, CRPF का ये जवान गौरव दलित समुदाय से आता है। उसने बताया कि वह फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात है और बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र का गढाना उसका पैतृक गांव है। गौरव ने बताया कि उसका ताल्लुक दलित समाज से है ऐसे में उसने सुरक्षा के लिए घुड़चढ़ी से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस से गुहार लगाई। गौरव के मुताबिक वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उसके गांव में पहले दंगा हो गया था। जिसकी वहज से वह पहले से ही पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, ताकि उनकी शादी में किसी तरह की कोई अनहोनी ना हों। पुलिस से मांगी थी मदद गौरव के गांव में पहले भी घुड़चढ़ी विवाद में हत्या हुई थी। ऐसे में बुलंदशहर से भारी पुल…