बुलंदशहर। ऑपरेशन शूट आउट : शातिर लुटेरे वाहन चोरों से पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश फराज उर्फ फिरोज घायलावस्था में गिरफ्तार, बाइक और अवैध असलहा बरामद

बुलंदशहर। ऑपरेशन शूट आउट : शातिर लुटेरे वाहन चोरों से पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश फराज उर्फ फिरोज घायलावस्था में गिरफ्तार, बाइक और अवैध असलहा बरामद
रिपो० रिशू कुमार बुलंदशहर जनपद की पुलिस गो हत्यारे व वाहन चोरों पर आफत बनकर टूट रही है। सोमवार की देररात नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक घायल वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोर से चोरी की बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। पुलिस को मिली थी सूचना एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात्रि में नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दो वाहन चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए खुर्जा की ओर से बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने वलीपुरा नहर पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान खुर्जा की ओर से बाइक पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग कर बाइक को मोड़ कर भागने लगे। साथी मौके से फरार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की शिनाख्त फराज उर्फ फिरोज पुत्र रईस अहमद निवासी पानी की टंकी के पास मोहन कुटी बाईपास चुंगी थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में …