बुलंदशहर। चोरी की बैटरी, गैस सिलेंडर बरामद कर दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। चोरी की बैटरी, गैस सिलेंडर बरामद कर दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। नरौरा थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही से चुराई गए आठ गैस सिलेंडर 10 बैटरी इनवर्टर एलईडी समेत एक तमंचा, कारतूस व छुरी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। बुधवार को नरौरा थाना प्रांगण में हुई प्रेस वार्ता में सीओ डिबाई विकास पीएस चौहान ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदातों का राजफाश किया। बताया कि बीती रात्रि नरौरा पुलिस को सूचना दी कि चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक आरोपित साइकिल के पीछे चोरी की बैटरी रखकर नरौरा बैराज की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर नरौरा पुलिस ने नरौरा गंगा बैराज पर गुन्नौर की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक की तरफ से एक साइकिल पर बैटरी रखकर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह साइकिल पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। उसे भागता देखकर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित राजेश उर्फ लुक्का पुत्र स्व. हरप्रसाद निवासी मोहल्ला टंकी, बबराला थाना गुन्नौर जनपद संभल को हिरासत में लेकर उस…