बुलंदशहर। कोतवाली परिसर में ईद के मद्देनजर एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने की बैठक आयोजित

बुलंदशहर। कोतवाली परिसर में ईद के मद्देनजर एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने की बैठक आयोजित
रिपो० रीशू कुमार शिकारपुर। कोतवाली परिसर में आगामी पर्व जैसे ईद, परशुराम जयंती, को लेकर नगर के दोनों समुदाय के संभ्रांत लोगो के बीच एक बैठक आयोजित की गई।  बैठक में एसडीएम अरविन्द कुमार, सीओ अन्विता उपाध्याय, ने सभी वर्ग के लोगों के बीच वार्ता करते हुए बताया कि शासन की मंशा और शासनादेश के अनुसार ही सभी लोगों को अपने-आप त्यौहार मनाने होगें ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नही होगा मन्दिर मस्जिदों से अनाधिकृत लाउडस्पीकर हटाने होगे अधिकृत लाउड स्पीकर भी अपनी-अपनी ध्वनि को नियंत्रित रखेगें शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई जरूर होगी।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, ने सभी वर्ग के लोग अपने-अपने त्योंहार आपसी सौहार्द पूर्ण मनाएं वहीं आस मौहम्मद गाजी, ने नगर पालिका ईओ राजीव कुमार जैन, से कहां की ईद के त्योहार पर समय से पानी की सप्लाई खोल दें कही ऐसा ना करना की अपने समय पर खोलो पानी।  नगर पालिका ईओ राजीव कुमार जैन, ने कहा कि ईद के त्योहार पर पानी की सप्लाई जल्दी से खोल दी जाएगी वहीं सीओ अन्विता उपाध्याय ने नगर पालिका के ईओ से कहा कि नवाज वाले स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें  इस मौके पर एसडीएम अ…