बुलंदशहर। साहब चाहे जेल भेज दो लेकिन ड्राइवर की पत्नी के साथ ही रहूंगा - जानिए क्या है पूरा मामला

बुलंदशहर। साहब चाहे जेल भेज दो लेकिन ड्राइवर की पत्नी के साथ ही रहूंगा - जानिए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। साहब वो मुझसे प्रेम करती है, मैं उसे कैसे छोड़ दूं.. मैं उसे नहीं छोडू़ंगा चाहे आप मुझे जेल भेज दो। ये वाकया बुधवार दोपहर एसएसपी कार्यालय में हुआ। जब एक होमगार्ड एक विधायक के ड्राइवर की पत्नी के साथ रहने की जिद पर अड़ गया। इसके लिए वह अपने बच्चों, पत्नी व मां-बाप को छोड़ने के लिए तैयार है।  मामले में आरोपी महिला ने भी तीन दिन पूर्व आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद एसएसपी ने उसे वन स्टॉप सेंटर भिजवाया था। स्थानांतरण के बाद भी नहीं सुधरने पर एसएसपी ने पुलिस को होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड की बुलंदशहर सदर कोतवाली क्षेत्र में पीआरवी पर तैनाती थी। उसकी पत्नी, दो बच्चे, मां और बाप गांव में ही रहते हैं। करीब दो वर्ष पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक महिला से उसकी दोस्ती हुई। महिला का पति एक विधायक का चालक है। बताया गया कि दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-साथ रहने और शादी करने को तैयार हो गए। जिसकी शिकायत तत्कालीन महिला थाना …