बुलंदशहर। जिले की कई कॉलेजों में बांटे गए स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे : तहसीलदार और विधायकों ने छात्र-छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन, प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन का किया वितरण

ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव प्रदेश सरकार की ओर से महाविद्यालयों में निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। जिले में अनूपशहर क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे के आरडीपीडी कन्या महाविद्यालय में विधायक संजय शर्मा ने, स्याना में दिलावरी देवी कन्या कॉलेज और स्याना डिग्री कॉलेज घंसूरपुर में तहसीलदार सत्यपाल सिंह ने, डिबाई के श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी व डिगम्बर पीजी कॉलेज में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने स्मार्टफोन का वितरण किया। स्मार्टफोन फोन प्राप्त होने के बाद 1964 छात्र - छात्रा खुशी से उछल पड़े। अनूपशहर में स्मार्टफोन पाकर खिल उठे चेहरे : आरडीपीडी कन्या महाविद्यालय में विधायक संजय शर्मा ने किया स्मार्टफोन का वितरण  प्रदेश सरकार की ओर से महाविद्यालयों में निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। अनूपशहर क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे के आरडीपीडी कन्या महाविद्यालय में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। मोबाइल पाते ही बीए, बीएससी और बीकॉम आदि तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को आरडीपीडी कन्या महाविद्यालय जहांगीरा…