बुलंदशहर। छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने में दो नामजद : पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

बुलंदशहर। छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने में दो नामजद : पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
रिपो० लाल सिंह बुलंदशहर। थाना छतारी क्षेत्र में कॉलेज जाते समय शक्रवार को छात्रा को दो लोग बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने छात्रा की जल्द बरामद करने की बात कही है। छतारी क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी डिबाई क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह वह कॉलेज पढ़ने के लिए जा रही थी। बीच रास्ते में दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वह लोग किसी बहाने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ कहीं ले गए। कॉलेज से जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में पता चला कि दोनों युवक उसे अपने साथ ले गए है। पीड़ित के मुताबिक उनमें से एक युवक शादीसुदा है और फोन पर संपर्क में है। छात्रा के बारे में पूछने पर आरोपी परिजनों को गुमराह कर रहा है। मामले में छात्रा के परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने दो आशीष उर्फ आसू और सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने …