कैंटर व टेम्पो की भिड़ंत, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

कैंटर व टेम्पो की भिड़ंत, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
रामघाट रोड सफेदपुरा पर आज दिनांक 5/4 /22 को समय लगभग शाम 4:00 बजे कैंटर व टेंपो आपस में टकरा जाने से पांच लोग घायल हो गए। रिपो. अभिषेक चौधरी हरदुआगंज :- से अतरौली जा रहे टेम्पो में सात लोग मुन्नालाल निवासी भवीगढ़ अतरौली, गणेश पुत्र प्रेमपाल, प्रेमलता निवासी हैबतपुर महुआ खेड़ा, फूलवती निवासी भोजपुर अतरौली देववती पत्नी प्रेम सिंह, नीरज पुत्र श्री पाल भी सवार थे जिसमें मुन्नालाल व देववती पत्नी प्रेम सिंह की हालत गंभीर थी जिन्हें जिला अस्पताल मलखान सिंह ले जाया गया  जहाँ उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, व देवती की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि बाकी  लोगों को हरदुआगंज सीएचसी से रेफर कर जिला अस्पताल भेज दिया गया है जिसमे नीरज पुत्र श्रीपाल की हालत गंभीर है   जबकि बाकी 2 लोग खतरे से बाहर है।