मेरठ, बुलंदशहर और आस - पास के जिलों के बड़ी खबरें पढ़िए, जो दिनभर सुखिर्यों में रही...
मेरठ, बुलंदशहर और आस - पास के जिलों के बड़ी खबरें पढ़िए, जो दिनभर सुखिर्यों में रही... ब्यूरो ललित चौधरी मेरठ और आसपास जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं। जो खबरें दिनभर सुखिर्यों में रहीं हैं। 25 हजार का इनामी गोतस्कर को गोली लगी, गिरफ्तार बुलंदशहर। गुरुवार की देर रात गुलावठी पुलिस ने गोहत्या के आरोपित और 25 हजार रुपये के इनामी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपित हारून पुत्र इकबाल निवासी रसूलपुर गुलावठी के पैर में गोली लगी है। आरोपित से एक तमंचा, दो ङ्क्षजदा व एक खोखा बरामद हुआ है। फेरों से पहले की बुलेट की मांग, तोड़ा रिश्ता बुलंदशहर। खुर्जा के मोहल्ला सिटी स्टेशन निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री रेखा का शादी समारोह गुरुवार रात अंबेडकर पार्क में था। बारात दिल्ली से आई थी। आरोप है कि जयमाला के बाद फेरों से पहले दूल्हा पक्ष के लोगों ने बाइक की मांग कर दी। समझाने के बावजूद भी दूल्हा पक्ष के लोग नहीं माने और रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं बरात दूल्हे समेत मौके से फरार हो गई। मामले में पीडि़त ने शुक्रवार दोपहर को पुलिस से शिकायत की है। मेरठ की बेटी ने किया ब्…