अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार से युवती ने लगाई छलांग - जानिए फिर क्या हुआ - देखें वीडियो

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार से युवती ने लगाई छलांग - जानिए फिर क्या हुआ - देखें वीडियो
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार से युवती ने लगाई छलांग सीआईएसएफ कर्मियों की तत्परता व सूझबूझ से बची जान नौकरी छूट जाने के कारण युवती ने उठाया यह कदम नई दिल्ली।  पूर्वी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर वीरवार को एक मूक-बधिर युवती ने खुदकुशी करने के लिए मेट्रो प्लेटफार्म की छत पर चढ़ कर छलांग लगा दी। गनीमत रही कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों ने कंबल की मदद से युवती की जान बचा ली हालांकी बचाने के दौरान युवती के पैर से जमीन पर लग गए, इससे उसके एक पैर और कमर में चोट आई है। युवती को उपचार के लिये लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत अब स्थिर है। मनोचिकित्सक भी उसकी निगरानी कर रहें हैं और उसका पुराना मेडिकल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। युवती का नाम दीया है, वह पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नौकरी छूट जाने की वजह से उसने यह आत्महत्या करने का प्रयास किया। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआइएसएफ के हेड कांस्टेबल नरेश वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ड्यूटी पूरी कर घर जाने की तैयारी कर रहे थ…