यूपी। सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले सपा विधायक के पैट्रोल पम्प पर चला "बुलडोजर".....देखे वीडियो
यूपी। सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले सपा विधायक के पैट्रोल पम्प पर चला "बुलडोजर".....देखे वीडियो यूपी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव बरेली। बरेली की भोजीपुरा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के कथित तौर पर अवैध रूप से निर्मित पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त करा दिया। बरेली जनपद के भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी देना अब भारी पड़ने लगा है। कुछ दिन पहले ही सपा कार्यालय पर आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी देते हुए कहा था कि बोली चलेगी तो गोलियां चलेंगी, इसका वीडियो वायरल होने के बाद शहजिल इस्लाम जिस बयान के बाद पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के नेता की तहरीर पर सपा नेता संजीव सक्सेना और सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। शहजिल इस्लाम पर आरोप है कि उन्होंने बगैर नक्शा पास करवाए पेट्रोल पंप का निर्माण करवाया था, जिसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए उनके सीबीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर न केवल बुलडोजर चलवाया बल्कि उसे सील कर दिया। इतना ही नहीं प्राधिकरण की टीम ने पंप पर लगी सीए…