यूपी। सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश - किसी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर नहीं, सिर्फ माफियाओं-अवैध संपत्तियों पर ही चलेगा बुलडोजर

यूपी। सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश - किसी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर नहीं, सिर्फ माफियाओं-अवैध संपत्तियों पर ही चलेगा बुलडोजर
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में भी माफिया और अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित करने वालों की संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर चला था। उत्तर प्रदेश चुनाव में बुलडोजर काफी चर्चा में रहा। अब यूपी में योगी सरकार की दोबारा वापसी के बाद एक बार फिर अपराधियों बुलडोजर का खौफ दिखने लगा है. इस बीच बुलडोजर को लेकर सीएम योगी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने साफ कहा है कि बुलडोजर किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान पर नहीं चलेगा, ये बुलडोजर सिर्फ माफियाओं और अवैध संपत्तियों पर ही चलेगा। बुलडोजरबाज अफसरों को सीएम योगी ने कहा, 'किसी गरीब की झोपड़ी, दुकान पर नहीं चलेगा बुलडोजर। सिर्फ पेशेवर माफिया, दुर्दांत, माफिया की अवैध संपत्तियों पर ही चले बुलडोजर। गरीबों, व्यापारी की सम्पत्ति पर कब्जा करने वाले पर ही हो कार्रवाई।' सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर एक दिन पहले बरेली की भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के कथित तौर पर अवैध रूप से निर्मित पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। ये पेट्रोल पंप बिना …