यूपी। तमंचे वाली टीचर का वीडियो हुआ वायरल : जींस में लगाकर घूम रही थी 315 बोर का तमंचा, पुलिस ने निकाली हेकड़ी, भेजा जेल - जानिए क्या है पूरा मामला... देखें वीडियो

यूपी। तमंचे वाली टीचर का वीडियो हुआ वायरल : जींस में लगाकर घूम रही थी 315 बोर का तमंचा, पुलिस ने निकाली हेकड़ी, भेजा जेल - जानिए क्या है पूरा मामला... देखें वीडियो
ब्यूरो ललित चौधरी  यूपी के मैनपुरी जिले कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे का मामला है। जहां मुखबिर की सूचना पर राह चलती हुई महिला के पास तमंचा होने की सूचना मिली थी। महिला कांस्टेबल ने तलाशी के दौरान महिला के पास से तमंचा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद की निवासी करिश्मा पुत्री पूरन सिह यादव किसी कार्य से शहर में आई थी जिसकी शहर के पास रठेरा गांव में उमेश नाम के व्यक्ति के यहां उसकी ननिहाल बताई जा रही। पेशे से महिला शिक्षका बताई जा रही।फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षिका कहां तैनात है तमंचा लेकर कहां जा रही थी पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है। मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे का है। यहां किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवती तमंचा लेकर जा रही है। इसके बाद पुलिस युवती के पास पहुंची। महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली, तो उसके जीन्स से तमंचा बरामद हुआ। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। आस-पास मौजूद लोगों ने चेकिंग का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पेशे से टीचर बताई…