अलीगढ़। कासिमपुर थर्मल प्लांट में आपदाओं से निपटने के लिए हुई मॉकड्रिल, इमरजेंसी सायरन बजा तो, कॉलोनी के लोग घबराए
अलीगढ़। कासिमपुर थर्मल प्लांट में आपदाओं से निपटने के लिए हुई मॉकड्रिल, इमरजेंसी सायरन बजा तो, कॉलोनी के लोग घबराए ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ अलीगढ़ के हरदुआगंज कासिमपुर थर्मल प्लांट में शुक्रवार को अचानक इमरजेंसी सायरन बजने शुरू हो गए। पावर हाउस के अंदर इमरजेंसी सायरन बजने से स्टाफ कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लोग घबरा उठे और घर के बाहर निकल आए। पावर हाउस के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी की बौछार फेक रही थी और मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी घायलों को उठाकर अस्पताल लेकर जा रहे थे। यह सब देखकर आसपास के लोग घबरा उठे हैं और उन्हें ऐसा लगा कि पावर हाउस के अंदर कोई अनहोनी हो गई है। लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि यह सिर्फ एक मोबाइल है और इमरजेंसी में आपदा से निपटने का प्रयास किया जा रहा है, तो फिर उन्होंने राहत की सांस ली। अचानक क्लोरीन का हुआ रिसाव, पहुंचे राहत कर्मी हरदुआगंज थर्मल प्लांट में क्लोरीन गैस का अचानक रिसाव शुरू हुआ। स्थानीय सीआईएसएफ टीम राहत एवं बचाव कार्य में तुरंत जुट गई। परंतु छोटे से गैस रिसाव ने जब विकराल रूप लेना शुरू किया तब सीआईएसएफ द्वारा राहत बचाव कार्य के साथ एनडीआरएफ कंट्रोल रूम को घटना के बारे में जानकारी दी गई। एनडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुई। टीम में एक अधिकारी, 6 …