अजब गजब। एक साल में बच्चा पैदा करो या परवरिश में खर्च 5 करोड़ रुपये दो, बेटा-बहू से बोले बुजुर्ग दंपति, मामला पहुंचा कोर्ट
अजब गजब। एक साल में बच्चा पैदा करो या परवरिश में खर्च 5 करोड़ रुपये दो, बेटा-बहू से बोले बुजुर्ग दंपति, मामला पहुंचा कोर्ट ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तराखंड में एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, उन्होंने मांग की है कि एक साल के भीतर उन्हें एक बच्चा चाहिए नहीं तो परवरिश में लगा हुआ पैसा वापस करें। बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे की शिकायत की पालन-पोषण पर खर्च किए रुपये दिलाने की मांग उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे और बहू पर मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि बेटे के पालन और परवरिश पर खर्च किए गए पांच करोड़ रुपये दिलाए जाएं नहीं तो उनके बेटा और बहू एक साल के अंदर पोता-पोती दे। दरअसल बुजुर्ग दंपति के बेटे-बहू की शादी को छह साल बीत गए हैं और अभी तक कोई संतान नहीं है. शायद वो संतान नहीं चाहते हैं. लेकिन उनके बुजुर्ग माता-पिता चाहते हैं कि उनके घर में छोटे बच्चे की किलकारी गूंजे और वो बच्चे के साथ खेलें। जब उनके बेटे ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने हरिद्वार की एक कोर्ट में केस कर दिया, उन्होंने अदालत से मांग की है कि बेटे के पालन-पोषण में खर्च हुए करीब पांच करोड़ रुपये उन्हें वापस दिला दिए जाएं। 17 मई को कोर्ट में सुनवाई बुजुर्ग दंपति का …