बुलंदशहर। नाराज युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
बुलंदशहर। नाराज युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। क्षेत्र के गांव में रिश्ता तय करने पर नाराज युवती से बीती देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन ने उसे हायर सेंटर पर भर्ती कराया है। गांव निवासी युवती दूर की रिश्तेदारी में एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन स्वजन वहां रिश्ता नहीं करना चाहते थे। स्वजन ने गत दिनों युवती का रिश्ता तय कर दिया। गोदभराई की रस्म भी तय कर दी। इसका युवती विरोध कर रही थी। पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है। युवती की हालत नाजुक बताई गई है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को चाकू घोंपा रिपो० लाल सिंह