बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों कि समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों कि समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपो० रीशू कुमार बुलंदशहर/ शिकारपुर। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकजुट हो कर किसानो की निम्न समस्याओं के समाधान के लिए किसानों कि समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को बुला कर और धूप में बैठा कर किसानों कि समस्याओं का समाधान कराया।  कुछ समस्याओं के लिए शिकारपुर एसडीएम, तहसीलदार ने किसानों कि समस्याओं के लिए कुछ ही दिनों में निपटाने के लिए कहां भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शिकारपुर तहसील की समस्त इकाई आपसे आशा और उम्मीद करती है कि किसानो की निम्न समस्याओं का आप सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से मिल कर जल्द से जल्द समाधान कराए अन्यथा की स्थिति में भाकियू उग्र आन्दोलन करने के लिये मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी शिकारपुर तहसील प्रशासन की होगी।  आवारा गौवंश एवं जंगली जानवरों के द्वारा किसानों की फसल को नष्ट करना, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलना, खतौनी शुल्क 15 रूपयें की जगह बीस रूपये बसूलना, बिजली विभाग द्वारा तानाशाही रवैया एवं किसान के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना, अनाज मण्डी में तोल की गडबडी, किसानो को तहसील प्रशासन द्वारा बार बार त…