बुलंदशहर। भाई बना भाई का हत्यारा : जमीन के लालच में कार से कुचलकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिपो० लाल सिंह

बुलंदशहर/अहमदगढ़। बीते दिनों अहमदगढ़ पैठ के निकट बुलेरो की टक्कर से युवक की मौत का मामला आया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक के भाई को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अहमदगढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया बीते 09 सितंबर 2021 को पंकज पुत्र चतर सिंह निवासी ढक नगला की बुलेरो ने टक्कर से मौत का मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जमीन के लालच में मृतक के सगे भाई चंद्रवीर द्वारा अपने दो साथियों पंकज और अरविंद निवासी ढक नगला के साथ मिलकर अपने भाई की बुलेरो गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एवं आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय मे पेश किया है। आरोपी अरविंद कुमार के खिलाफ जनपद के कई थानों के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बुलंदशहर। बच्ची से दुष्कर्म के नाबालिग दोषी को ढाई साल की सजा

ब्यूरो डेस्क

बुलंदशहर। पिछले वर्ष छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। न्याय बोर्ड ने दोषी को ढाई साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

26 नवंबर 2021 को मूल रूप से झारखंड निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह फिलहाल नगर क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों में रहती है। झारखंड निवासी एक किशोर भी वहां पर रहता है। आरोप है कि जब उसकी छह वर्षीय बेटी पास के ही एक प्लॉट में खेल रही थी तो आरोपी 14 वर्षीय किशोर ने उसे एकांत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 

जब उसकी बेटी वापस लौटी तो उसने किशोर द्वारा की गई करतूत के बारे में बताया। इसके बाद मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी सनाउल और पी ड़ित पक्ष के गवाहों और सबूतों के आधार पर अपना फैसला सुनाया है। न्याय बोर्ड के अध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने मामले में किशोर को दोषी ठहराया और ढाई साल की सजा के साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0