बुलंदशहर। पेड़ से लटका मिला युवक - युवती का शव, युवक - युवती का प्रेम प्रसंग की भी बात आई सामने , हत्या या आत्महत्या के बीच लटकी हुई है सुई

बुलंदशहर। पेड़ से लटका मिला युवक - युवती का शव, युवक - युवती का प्रेम प्रसंग की भी बात आई सामने , हत्या या आत्महत्या के बीच लटकी हुई है सुई
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। खुर्जा में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीकरी गांव के जंगलों में एक अज्ञात युवक-युवती का शव पेड़ पर लटकता मिला। अज्ञात युवक-युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।  युवक-युवती के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल को लेकर मामले की जांच में जुट गई है। क्या है पूरा मामला?  खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीकरी गांव के जंगलों में शुक्रवार को सुबह सुबह ही सनसनी तब फैल गयी जब युवक-युवती का शव एक एक जामुन के पेड़ से लटकता मिला। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत ही खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस को इस मामले के बारे में सूचित किया।  मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को जामुन के पेड़ से नीचे उतारा तथा स्थानीय लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया मगर मौके पर मौजूद और आसपास के क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति ने युवक-युवती का शिनाख्त नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कई घंटो छानबीन करने पर हुई युवक य…