बुलंदशहर। प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे : महिला से किया दुष्कर्म, विधवा महिला ने लगाई एसएसपी से न्याय की गुहार

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला से एक चिकित्सक ने प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला ने चिकित्सक पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी चिकित्सक के विरूद्ध धोखाधड़ी व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि गांव के एक चिकित्सक से उसकी जान पहचान थी। उसने चिकित्सक से गुलावठी में एक प्लॉट दिखवाने को कहा। जिस पर चिकित्सक ने गुलावठी में एक प्लॉट उसे दिखाया। प्लॉट का सौदा 10 लाख रुपये में कराने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गई। उसे पांच लाख रुपये चिकित्सक को दे दिए। महिला का आरोप है कि काफी समय बाद बैनामा नहीं होने पर जब उसने रकम का तकादा किया तो आरोपी ने अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। महिला का आरोप है कि आरोपी अब उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोधाखड़ी व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال