बुलंदशहर। 30 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने करोड़ों रुपए गांजा पकड़ा, भेजा जेल

बुलंदशहर। 30 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने करोड़ों रुपए गांजा पकड़ा, भेजा जेल
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। युवाओं को नशे की लत में धकेलने की कोशिश को कोतवाली पुलिस ने विफल कर दिया। पिछले कई दिनों से खुफिया प्लानिंग पर काम कर रही कोतवाली पुलिस ने गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। यह सारा गांजा जनपद के विभिन्न स्थानों पर खपाया जाना था। इस गांजे की कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपये में आंकी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ऑपरेशन क्लीन के तहत जाल में फंसे तस्कर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा को पिछले कई दिनों से खुफिया जानकारी मिल रही थी कि गांजे की बहुत बड़ी खेप जनपद में खपाई जाएगी। खुफिया जानकारी के आधार पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ऑपरेशन क्लीन के तहत गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। कई दिन तक कोतवाली पुलिस के अधिकारी गांजा तस्करों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। गांजा तस्करों का बिछा है जाल मंगलवार सुबह जैसे ही यह खेप गांजा तस्करों तक पहुंची, तो पुलिस ने अपना जाल खोल दिया। जाल खोलते ही सभी तस्कर और गांजे की खेप पकड़ में आ गई। करीब 30 किलो से अधिक गांजा पकड़ा गया है। इसे ज…