बुलंदशहर। हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक : तीन हुए गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

बुलंदशहर। हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक : तीन हुए गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र अंतर्गत हाइवे स्थित एनएच 91 पर शुक्रवार को एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इधर-उधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों के बाद भी स्थानीय प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। शुक्रवार सुबह हाईवे स्थित धारप मोड के समीप एक ट्रक अलीगढ़ से हाईवे होकर गाजियाबाद जा रहा था। धरपा के पास पहुंचने से पहले तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह भाग कर उन लोगों ने अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक में फंसे चालक आजाद निवासी अलीगढ़ और हेल्पर सारिक और रवि को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। तीनों लोग गंभीर रूप घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक दोनो साइड से पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वही ट्रक को हाईवे से हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन सर्विस को बुल…