बुलंदशहर। मासूम ने खिलौना समझकर चलाया तमंचा, 12 साल की बच्ची के पेट में लगी गोली, जानवरों को भगाने के लिए पिता ने रखा था अवैध तमंचा
बुलंदशहर। मासूम ने खिलौना समझकर चलाया तमंचा, 12 साल की बच्ची के पेट में लगी गोली, जानवरों को भगाने के लिए पिता ने रखा था अवैध तमंचा रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर। खुर्जा देहात में खिलौना समझकर मासूम ने अवैध तमंचा चला दिया। हादसे में बच्ची के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि किसान पिता 12 साल की बच्ची ने ट्यूबवेल पर खाना देने गई थी। इस दौरान जानवरों को भागने के लिए रखी गई लोडेड अवैध तमंचे से बच्ची खेलने लगी। इसी दौरान हादसा हो गया। जिले में आवारा और जंगली जानवरों को खेत से भगाने के लिए रखी किसान की अवैध तमंचे का शिकार उसकी मासूम बेटी हो गई। मंगलवार को खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी रामपाल की मासूम बेटी निशा उसके लिए खाना लेकर ट्यूबवेल पर गई थी। किसान पिता खेत में काम कर रहा था। वहीं बच्ची खाना देने के बाद ट्यूबवेल पर ही बैठ गई। खाना देने के बाद तमंचे से खेलने लगी थी बच्ची इसी दौरान वह ट्यूबवेल के पास बने कमरे में चली गई। उसने वहां रखे लोडेड अवैध तमंचे को उठा लिया। अवैध तमंचे को उसने खिलौना समझकर उसका ट्रिगर दबा दिया। ट्रिगर दबते ही गोली सीधे उसके पेट में घुस गई। गोली की आवाज सुनकर रामपाल मौके पर पहुंचा तो उसकी मासूम बेटी लहूलुहान पड़ी हुई थी। आनन-फ…