बुलंदशहर। ऑपरेशन पाताल : पुलिस ने पांच अभियुक्त को अवैध असलहों मय कारतूस सहित किया गिरफ्तार

बुलंदशहर। ऑपरेशन पाताल : पुलिस ने पांच अभियुक्त को अवैध असलहों मय कारतूस सहित किया गिरफ्तार
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव ऑपरेशन पाताल : बीबी नगर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को अवैध असलहों मय कारतूस सहित किया गिरफ्तार बीबी नगर। थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कुलदीप व मोती को ढकौली नहर पुल से और अभियुक्त प्रिंस को ग्राम सैदपुर से ग्राम आकापुर टियाना जाने वाले मार्ग स्थित पुलिया से अवैध असलहों मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुलदीप पुत्र श्यौपाल सिंह, मोती पुत्र स्व0 तेजवीर निवासी ग्राम भैंसाखुर थाना बीबीनगर, प्रिंस पुत्र मनोज निवासी ग्राम सैदपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में की है। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार अभियुक्त से 03 तंमचे 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। थाना बीबीनगर में तीनों अरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। ऑपरेशन पाताल : सिकन्द्राबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा मय कारतूस सहित किया गिरफ्तार सिकन्द्राबाद। थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल…