बुलंदशहर। ऑपरेशन पाताल : आम के बाग में हथियार बनाने का चल रहा था कारखाना, भारी मात्रा में बने अधबने हथियार और तमंचा बनाने के उपकरण मिले, दो आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। ऑपरेशन पाताल : आम के बाग में हथियार बनाने का चल रहा था कारखाना, भारी मात्रा में बने अधबने हथियार और तमंचा बनाने के उपकरण मिले, दो आरोपी गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नर्सेना थाना पुलिस ने आम के बाग में हथियार बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित हथियार, शस्त्र बनाने के औजार और कच्चा माल बरामद कर दो शामिर बदमाशों को पकड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल अभियान के तहत नर्सेना थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर बीती रात चैकिंग अभियान में जुटे थे। तभी उन्हें सूचना मिली की कि ग्राम बसी बांगर में आम के बाग में हथियार बनाने का कारखाना चल रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर ग्राम भैलिया थाना नर्सेना निवासी इकराम उर्फ इकरामुद्दीन और मोनिस, निवासी ग्राम बंसी नगर थाना नर्सेना को हथियार बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से पांच तमंचे, भारी संख्या में अधबने तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण आदि बरामद किये। पुलिस को देखकर फैक्ट्री का संचालक मौके से फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध दर्जन भर मुकदमे दर्…