बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के अवैध हथियारों के साथ फोटो-वीडियो हुए वायरल, दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के अवैध हथियारों के साथ फोटो-वीडियो हुए वायरल, दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो ललित चौधरी योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताललोक को हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी ही खुली चुनौती दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। एक से बढ़कर एक हथियार और जिंदा कारतूसों के जखीरों के साथ माहौल को गरमाया जा रहा है। अब इन अफलातूनों की धरपकड़ के लिए जनपद पुलिस ने कमर कस ली है। बुलंदशहर में बुधवार को सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ दो युवकों के फोटो-वीडियो वायरल होने लगे। डीआईजी ने मामला संज्ञान में आने पर थाना छतारी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के लिए थाना पुलिस समेत स्वाट टीम को भी लगाया गया है। गौरतलब है कि जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए आपरेशन पाताललोक चला रखा है। आपरेशन पाताललोक के अंतर्गत अब तक कई हथियार तस्कर पकड़े जा चुके हैं। बुधवार को पुलिस को चुनौती देते हुए दो युवकों के अवैध हथियारों के साथ फोटो, वीडियो एवं ऑडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर वायरल होने लगे। एक वायरल वीडियो में आरोपी युवक बार बालाओं के साथ डां…