बुलंदशहर। अवैध हथियारों के साथ युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
बुलंदशहर। अवैध हथियारों के साथ युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी अवैध हथियारों के साथ युवकों द्वारा फ़ोटो खींचने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का सामने आया है, यहां एक युवक अवैध हथियारों के साथ अपने फोटो शूट करा रहा है। वायरल तस्वीर में युवक एक हथियार हाथ व कंधे और दूसरा अंटी में लगाए हुए है। हथियारों के साथ युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बुलंदशहर क्षेत्र में एक युवक की अवैध हथियारों के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में संबंधित युवक एक हथियार हाथ में और दूसरा हथियार अंटी में लगाए हुए है। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने वायरल तस्वीरों को संज्ञान में लेते हुए थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीआईजी के निर्देश पर जांच कर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी। अवैध हथियारों को अपना शौक बनाने वाले युवक को पकड़े जाने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी। युवक की उम्र लगभग 18 - 20 वर्ष के आसपास ही प्रतीत हो रही है। थाना अहमदगढ़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वायरल फोटो अहमदगढ़ क्षेत्र के पापड़ी गांव निवासी ध्रुव की है, जो कि किसी शादी के दौरान 2 साल पूर्व…