बुलंदशहर। वाट्सएप पर डीएम के नाम से रुपये मांगने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बुलंदशहर। वाट्सएप पर डीएम के नाम से रुपये मांगने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। साइबर ठग डीएम और एसएसपी के वाट्सएप पर फोटो लगाकर अफसरों को संदेश भेज रुपये मांग रहे हैं। अब जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) से वाट्सएप पर डीएम का फोटो लगाकर संदेश भेज रुपयों की मांग कर दी। एलडीएम ने मामले की जानकारी डीएम को देकर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) अभिषेक गुप्ता के वाट्सएप पर डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह का फोटो लगा संदेश भेज कर रुपयों की मांग की। एलडीएम ने बताया कि तहसील दिवस में उनके मोबाइल पर जिलाधिकारी का फोटो लगा वाट्सएप पर रुपये मांगे थे, जबकि तहसील दिवस में डीएम एलडीएम के ही सामने बैठे हुए थे। रुपयों का संदेश भेजने के बारे में एलडीएम ने डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह को जानकारी दी। एलडीएम ने शुक्रवार को मुरादाबाद के मुनाजिब के खिलाफ देहात कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सात मई को साइबर ठग ने डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह का वाट्सएप पर फोटो लगा कर अफसरों से रुपये मांगे थे। डीएम के स्टेनो ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे कुछ दिन पहले एसएसपी संतोष कुमार सिंह का वाट्सएप पर फोटो लगाकर जिला …