बुलंदशहर। मजदूर की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी : पुलिस मान रही मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर। मजदूर की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी : पुलिस मान रही मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर। डिबाई कोतवाली के चौकी दौलतपुर क्षेत्र के गांव दानपुर में अज्ञात लोगों मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारकर की हत्या करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है।   आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 2:00 बजे चार पहिया वाहन से आए अज्ञात लोगों ने दानपुर निवासी महेंद्र सिंह उर्फ लांगुरिया की उसके ही घर पर गोली मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।  मृतक के भाई इन्द्रपाल सिंह, ने बताया कि वह अपने घर रोज की तरह अपने मां भाई परिवार के अन्य लोगों के साथ सोए हुए थे और रात को जाग कर कई बार अपने खेत पर गाय की भी देखभाल करने जाते थे, रात्रि लगभग 2:00 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद मेरे भाई द्वारा मुझे आवाज देकर चिल्लाया और चिल्लाते समय कहा कि भाई मुझको मार दिया उसकी आवाज सुनकर में जगा तो भाई सड़क पर पड़ा हुआ दिखा और उसके पास से सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी जाते हुए दिखीं उसमें कुछ अज्ञात लोग भी दिख रहें थे जिनके द्वारा मेरे भाई की गोली मारकर हत्या की गई है जबकि हमारे भाई का किसी …