बुलंदशहर। गुरुकुल की दीवार गिरने से छात्र की मौत, पांच घायल
बुलंदशहर। गुरुकुल की दीवार गिरने से छात्र की मौत, पांच घायल रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर/जहाँगीरपुर। बुलंदशहर में रविवार देर शाम आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई, जिसके चलते जहाँगीरपुर थाना क्षेत्र के गोबला गांव में निर्माणाधीन गुरुकुल भरभरा कर ज़मीदोज़ हो गया, इस हादसे में इमारत में मौजूद दो महिला समेत 06 लोग मलवे में दब गए हालांकि सूचना के बाद तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर मलवे में दबे सभी लोगों को बाहर निकलवाया गया। वहीं इस हादसे में झारखंड के मूल निवासी 13 वर्षीय गुरुकुल छात्र चंदन की मौत हो गई जबकि जगतगुरु, लक्ष्मी, कंचन, अमरपाल, और श्याम सुन्दर हादसे में गम्भीर घायल हुए है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मामला संज्ञान में आने पर खुर्जा एसडीएम लवि त्रिपाठी, व सीओ संग्राम सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का मौका मुआयना किया। एसडीएम ने बताया कि इमारत निर्माणाधीन थी जिसमें गुरुकुल चलाया जाना था मगर कल देर शाम आई आंधी के चलते इमारत जमीदोज हो गई एसडीएम की ओर से मृतक व घायलों के परिवारों को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया गया है। बुलंदशहर। विकास परिषद ने निशुल्क दंत चिकित्सा …