बुलंदशहर। बर्खास्त सिपाही की धारदार हथियार से हत्या, कुल्हड़ की फैक्ट्री में लहूलुहान हालत में मिला शव, बेटे ने जताई हत्या की आशंका
बुलंदशहर। बर्खास्त सिपाही की धारदार हथियार से हत्या, कुल्हड़ की फैक्ट्री में लहूलुहान हालत में मिला शव, बेटे ने जताई हत्या की आशंका रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के तेलियाघाट के निकट धारदार हथियार से प्रहार कर बर्खास्त सिपाही की हत्या कर दी। सिपाही का शव कुल्हड़ बनाने के कारखाने में पड़ा मिला। पुलिस ने फिलहाल फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। खुर्जा क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी कालीचरण (50 वर्ष) यूपी पुलिस में तैनात थे। वर्ष 2015 से किसी मामले में रायबरेली से बर्खास्त चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने खुर्जा के तेलियाघाट के निकट तीन लोगों के साथ पार्टनरशिप में तेलियाघाट के निकट सिकंदराबाद मार्ग पर मिट्टी के कुल्हड़ सहित अन्य बर्तन बनाने का कारखाना शुरू किया था। मंगलवार रात किसी ने धारदार हथियार से उनके चेहरे पर प्रहार कर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह उनका शव कारखाने में लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मृतक के बेटे का पिता के फैक्ट्री पार्टनर पर हत्या करने का संदेह मृतक सिपाही कालीचरण के पुत्र शिवा ने बताया की बताया उसके पिता यूपी पुलिस में तैनात है। 2015 के बाद से किसी विवाद के चलते फिलहाल उसके पिता सेवा से बर्खास्त चल रहे थे और वर्तमा…