बुलंदशहर। गाड़ी पर अवैध रूप से "एसडीएम" लिखकर घुम रहे युवक को सच मिल गए एसडीएम, पुलिस ने की कार्रवाई

बुलंदशहर। गाड़ी पर अवैध रूप से "एसडीएम" लिखकर घुम रहे युवक को सच मिल गए एसडीएम, पुलिस ने की कार्रवाई
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। अवैध रूप से गाड़ी पर एसडीएम और उत्‍तर प्रदेश सरकार लिखकर स्याना नगर की सड़क पर घूम रहा एक युवक एसडीएम संदीप केला के ही सामने आ गया। जिसके बाद एसडीएम ने युवक को गाड़ी सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद युवक माफी मांगने लगा। यह है मामला एसडीएम संदीप केला ने बताया कि एक युवक ने अपनी बुलेरो कार पर अवैध रूप एसडीएम लिखा रखा था और कार से नगर में घूम रहा था। बताया कि युवक को गाड़ी सहित पूछताछ व कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक से एक हजार रूपये का नकद जुर्माना वसूला गया है। ट्रेन से कटकर महिला की मौत बुलंदशहर। रेलवे लाइन पर बकरी चरा रही एक महिला व पांच बकरियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार की देर शाम को डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी अनवरी बेगम (40) पत्नी मुस्ताक खां गांव के निकट गुजर रही अलीगढ़ - बरेली रेलवे लाइन पर बकरी चरा रही थी। उसी दौरान अनवरी बेगम व पांच बकरियां वहां से गुजर रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में अनवरी बेगम व पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। …