बुलंदशहर। अपात्र राशन कार्ड धारकों से नहीं होगी वसूली, कमिश्नर ने जारी किया निर्देश

बुलंदशहर। अपात्र राशन कार्ड धारकों से नहीं होगी वसूली, कमिश्नर ने जारी किया निर्देश
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। राशन कार्ड के सरेंडर और रिकवरी को लेकर वसूली के डर से ज्यादातर लोग राशन कार्ड जमा करा रहे हैं, लेकिन अब किसी भी अपात्र राशन कार्ड धारक से किसी तरह की वसूली नहीं होगी। मेरठ मंडल कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सत्यापन के दौरान अपात्र मिलने वाले कार्ड सिर्फ निरस्त किए जाएंगे। अब तक 5320 अपात्र लोगों को राशन कार्ड निरस्त भी किए गए हैं। अपात्र राशन कार्ड धारकों से गेहूं और चावल की बाजार के रेट से रिकवरी की भ्रामक चर्चा चली थी। इसके बाद अपात्र राशन कार्ड धारक खुद कार्ड सरेंडर करने के लिए पहुंचने लगे थे। जिलेभर में काफी लोगों ने कार्ड सरेंडर किए। वहीं सत्यापन मिले अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, तो वही 4425 पात्रों के आवेदन कर नए राशन कार्ड बनाए गए हैं।  डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि अपात्र राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड अपात्रता की जांच के बाद निरस्त किए जाएंगे। निरस्त राशन कार्ड धारकों से कोई वसूली नहीं की जाएगी। जो राशन कार्ड धारक अपना राशन कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर करना चाहते हैं। उनसे भी कोई वसूली नहीं की जाएगी। औरं…