बुलंदशहर। तीन तलाक देने के विरोध पर युवती की हत्या की कोशिश, दो राउंड फायरिंग, धर्म परिवर्तन करा कर किया था निकाह

बुलंदशहर। तीन तलाक देने के विरोध पर युवती की हत्या की कोशिश, दो राउंड फायरिंग, धर्म परिवर्तन करा कर किया था निकाह
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/ जहांगीराबाद ।  धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के बाद तीन तलाक देने का विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया आरोपी ने युवती को जान से मारने की कोशिश में दो राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर अब्बास मिर्जा के खिलाफ नगर कोतवाली में जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी निवासी 42 वर्षीय अब्बास मिर्जा ने जहांगीराबाद की 22 वर्षीया युवती के साथ करीब तीन साल पहले निकाह किया था। निकाह के लिए युवती का धर्म परिवर्तन कराया गया था। शादी के तीन साल बाद विगत दिनों आरोपी अब्बास मिर्जा ने युवती को तीन तलाक दे दिया था, इस पर युवती ने जहांगीराबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। एफआईआर कराने के विरोध में आरोपी ने बुलंदशहर के काली नदी रोड पर युवती पर जानलेवा हमला कर दिया. युवती पर फायरिंग की लेकिन वह बच गई. फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गया।  युवती की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, मामले में आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में जानलेवा हमला करने…