बुलंदशहर। दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर दंपति से तमंचे के बल पर आभूषण लूटे
बुलंदशहर। दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर दंपति से तमंचे के बल पर आभूषण लूटे रिपो० राजेश शर्मा अनूपशहर। अहार थाना क्षेत्र में बीती रात जहांगीराबाद से भांजी का भात देकर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर तमंचे की नोक पर आभूषणों लूट की और विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। आरोपी लूटपाट कर फरार हो गए पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा निवासी मनोज पुत्र किरनपाल सिंह अपनी पत्नी लता, 14 वर्षीय बेटी उपासना व 8 वर्षीय बेटे संकल्प के साथ जहांगीराबाद से अपनी भांजी भात देकर लौट रहा था। बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 12:45 बजे अहार थाना क्षेत्र के लछोई, खदाना मार्ग पर गांव खदाना के निकट जंगल में पहले से पीछा कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। दोनों बदमाशों ने मनोज व उसके बेटे की कनपटी पर तमंचा तान दिया और लूटपाट करने लगे। मनोज ने जब लूटपाट का विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। दोनों बदमाश मनोज की पत्नी लता के कानों से कुंडल व गले से मंगलसूत्र व बाइक की चाबी छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने घट…