बुलंदशहर। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से दो लोगों की हालत गंभीर
बुलंदशहर। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से दो लोगों की हालत गंभीर ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव दो अलग-अलग स्थानों पर व्यक्ति और महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जिन्हें समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार है। बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति ने किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को जानकारी हुई। आनन फानन में परिजन उसे मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे। इसके अलावा दूसरी तरफ अरनिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला ने किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे भी ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के संचालक डा. डीपी सिंह ने बताया कि दोनों की हालत में सुधार है और दोनों मामलों के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने व्यक्ति के दोनों पैर कुचले, मुकदमा दर्ज बुलंदशहर। जहांगीराबाद के भईपुर दोराहे के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बस के इंतज़ार में खड़े एक अधेड़ व्यक्ति के दोनों पैर कुचल दिए। घायल के परिजन की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्…