बुलंदशर। मदरसे की छत पर मिला 9 के मासूम का शव, साथी ने सिर में ईंट से मारकर की हत्या
बुलंदशर। मदरसे की छत पर मिला 9 के मासूम का शव, साथी ने सिर में ईंट से मारकर की हत्या ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेडा रोड स्थित मदरसे में 9 साल के मासूम की खून से लथपथ लाश छत पर पड़ी मिली है, उसके साथी ने सिर में ईंट से मारकर उसकी हत्या की है। बुलंदशहर में नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेडा रोड स्थित मदरसे में शव मिला है, एक 9 साल के मासूम की खून से लथपथ लाश मदरसे की छत पर पड़ी मिली। मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के 14 वर्षीय सहपाठी मदरसा छात्र ने सिर पर ईंट से वार करके की थी। जबकि इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी छात्र को तत्काल हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शरू कर दी है। क्या बोली पुलिस? मृतक के दादा अब्दुल रब का कहना है कि कल बच्चे का पिता बच्चे को पढ़ने के लिए मदरसे में कर गया था। हमारी पुरानी रंजिश वाले है उनके ताऊ के लड़के ने पहले भी मेरे एक लड़के को मारा, जिसका 307 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। उसने बच्चे का कत्ल कर दिया, पहले फांसी लगाकर ईंटो से मारा, जिसके बाद बच्चे की बॉडी मदरसे के ऊपर मिली है। बुलंदशहर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मृतक मासूम और नाबालिग हत्यारोपी पड़ोसी गांव के ही रहने वाले हैं। हालांकि हत्या के कारण अभी स…