मिसाल। बुलंदशहर में तीन जिंदगी बचाने के लिए युवक ने छोड़ दी एमबीए की परीक्षा, एक महिला की मौत तीन घायल , रह गया एक ही अफसोस - अनुज चौधरी
मिसाल। बुलंदशहर में तीन जिंदगी बचाने के लिए युवक ने छोड़ दी एमबीए की परीक्षा, एक महिला की मौत तीन घायल , रह गया एक ही अफसोस - अनुज चौधरी रिपो० लाल सिंह हादसे के बाद जब वहां मौजूद भीड़ वीडियो बनाने और फोटो खींचने में लगी थी तब एमबीए के एक छात्र अनुज चौधरी ने बाइक रोकी और सड़क से गुजर रहे वाहनों की मदद से घायल परिवार को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जिस कारण उसकी परीक्षा छूट गई। बुलंदशहर। सिकंदराबाद में हादसे के बाद सड़क पर तड़प रहे परिवार को बचाने के लिए एमबीए के छात्र ने अर्थशास्त्र की परीक्षा छोड़ दी। खुर्जा रोड पर सुबह करीब 10ः15 बजे सड़क किनारे एक परिवार के चार लोग तड़प रहे थे। वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के बजाय वीडियो और फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान एमबीए का छात्र अनुज चौधरी दादरी के एक कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जा रहा था। उसने बाइक रोकी और सड़क से गुजर रहे वाहनों की मदद से घायल परिवार को सरकारी अस्पताल लेकर गया। जहां एक महिला की मौत हो गई और तीन घायलों का उपचार चल रहा है। खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव मैना मोजपुर निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि उसकी पत्नी फरजाना 30 वर्ष का दिल्ली में उपचार चल रहा है। बुधवार को वह पत्नी फरजाना को उपचार के लिए बाइक से दिल्ली लेकर जा रहा था। उनके साथ अरीबा और अयान दोनों बच्चे भी थे। जब वह सि…