यूपी बजट 2022। योगी 2.0 सरकार में 4 लाख नौकरी, 2 करोड़ छात्रों को फोन-टैबलेट, मेट्रो शहरों पर मेहरबानी, जानें बजट में किसके लिए - फोटो गाइड के साथ देखें बजट

यूपी बजट 2022। योगी 2.0 सरकार में 4 लाख नौकरी, 2 करोड़ छात्रों को फोन-टैबलेट, मेट्रो शहरों पर मेहरबानी, जानें बजट में किसके लिए - फोटो गाइड के साथ देखें बजट
उत्तर प्रदेश डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज यूपी के लिए साल 2022-23 का बजट पेश किया. 6.15 लाख करोड़ के बजट को यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है. सरकार ने किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और इंडस्ट्री सेक्टर, सभी के लिए इस बजट में प्रावधान किया है. इसके अलावा ग्रामीण विकास पर भी सरकार का जोर है. आइए देखें बजट की प्रमुख बातें... उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट यूपी विधानसभा में पेश किया. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये छह लाख 15 हजार 518 करोड़ रुपये का यह बजट प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है. बजट में शिक्षा पर खास फोकस किया गया है. सरकार ने पांच साल में 2 करोड़ फोन और टैबलेट बांटने के लक्ष्‍य के साथ तमाम योजनाओं का जिक्र किया है। यूपी के बजट में प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़, मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्‍सप्रेसवे के लिए 695 करोड़ समेत इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए कई बड़े प्रावधान किए गए हैं। गन्‍ना किसानों के लिए यूपी सरकार ने खास प्रावधान किया है. इसके अलावा कान्‍हा गौशाला और बेसहारा पशुओं…