यूपी। ससुराल की जगह थाने पंहुचा दुल्हा, थानेदार ने कहा - तू शादी कर या ना कर, तेरे भाई को नहीं छोडूंगा - जानिए क्या है पूरा मामला
यूपी। ससुराल की जगह थाने पंहुचा दुल्हा, थानेदार ने कहा - तू शादी कर या ना कर, तेरे भाई को नहीं छोडूंगा - जानिए क्या है पूरा मामला ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दूल्हा अपनी बारात लेकर ससुराल जाने की बजाय थाने पहुंच गया. इसकी वजह थी कि दूल्हे के ममेरे भाई (मामा का बेटा) को पुलिस ने थाने में बंद कर रखा था. दूल्हा उसे छुड़ाने पहुंच गया और थानेदार ने उसे छोड़ने से मना कर दिया। इस दौरान दूल्हे ने थानेदार पर गंदी-गंदी गालियां देने का भी आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान थानेदार ने दूल्हे से कहा, '.... तू शादी कर या ना कर, मैं उसे (भाई को) छोडूंगा नहीं.' इतना ही नहीं, इस दौरान थानेदार ने कथित तौर पर दूल्हे पर मन से शादी नहीं करने का आरोप भी लगा दिया और कई गालियां दीं। दरअसल, यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपए की रकम और उपहार में मिले सामान को लेकर हुआ था। यह मामला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है, ओमप्रकाश नाम के शख्स ने अपने बेटे नन्हे उर्फ अनुज का रिश्ता संभल के ईसापुर गांव में रहने वाले सोहन की बेटी मंजू से तय किया था. बीते साल 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहजोई में अनुज की शादी मंजू उर्फ मनगुरी के साथ हुई थी. शाद…