यूपी। भाई बनकर ससुराल पंहुचा प्रेमी, फिर पति ने देख लिया कुछ ऐसा पंहुच गया थाने - जानिए फिर क्या हुआ

यूपी। भाई बनकर ससुराल पंहुचा प्रेमी, फिर पति ने देख लिया कुछ ऐसा पंहुच गया थाने - जानिए फिर क्या हुआ
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक बेहद अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। यहां एक प्रेमी शादी के बाद अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया और वहां अपनी प्रेमिका का भाई बनकर रहने लगा। घरवालों को उस भाई पर शक तो था लेकिन नई-नई शादी होने के कारण लोग बहू से कुछ कह नहीं पाए। सोमवार रात को युवती के पति ने अपनी पत्नी और उसके तथाकथित भाई को मारपीट करते हुए देख लिया, जिसके बाद पूरे मामले की पोल खुल गई। पति ने गुस्से में तथाकथित भाई को अपनी पत्नी को मारने से रोका, लेकिन पत्नी ने अपने पति को रोक दिया। पत्नी ने बताया कि ये उसका प्रेमी है, इसको कोई मारे नहीं। यह सब सुनकर ससुराल वाले सदमे में आ गए। उन लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और लड़की के मायके पक्ष को दी, जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां पर काफी विवाद के बीच युवती ने अपने बालिग होने का हवाला देते हुए कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है, फिर पुलिस ने मामला शांत करवाकर दोनों को साथ में भेज दिया। यह घटना हरदोई के शाहबाद की है, युवती की शादी 14 मई को हुई थी और 22 मई को उसका प्रेमी कानपुर से हरदोई अ…