यूपी। ताजमहल और कुतुब मीनार, हिंदुओं को सौंप दें सरकार...कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने की मांग
यूपी। ताजमहल और कुतुब मीनार, हिंदुओं को सौंप दें सरकार...कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने की मांग ब्यूरो डेस्क, यूपी काशी वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ज्ञानवापी का मुद्दा आस्था और भारत की जन भावनाओं से संबंधित है और अदालत में विचाराधीन है, मगर सवाल है कि शिवलिंग को अब तक क्यों छिपाया गया और किसने छिपाया? उल्लेखनीय है कि प्रमोद कृष्णम और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को अयोध्या में रामलला और हनुमान गढ़ी का दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती है, न्यायपालिका का जो भी फैसला होगा, उसे सभी को मानना होगा। प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि कुतुब मीनार और ताजमहल, भारत सरकार के अधीन है और किसी धर्म से जुड़ा हुए नहीं है, ऐसे में सरकार को चाहिए कि ताजमहल और कुतुब मीनार, हिंदुओं को सौंप दें, यह विषय भारत सरकार का है, किन्तु हम राष्ट्र और देश के साथ हैं। वहीं अयोध्या में जारी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे के विरोध पर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और राज ठाकरे एक थाली के चट्टे-बट्टे हैं. प्रमोद कृष…