यूपी। गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंचे दो हिस्ट्रीशीटर भाई, कान पकड़कर की अपराध से तौबा - जानिए फिर क्या हुआ
यूपी। गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंचे दो हिस्ट्रीशीटर भाई, कान पकड़कर की अपराध से तौबा - जानिए फिर क्या हुआ ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी। मुजफ्फरनगर के शाहपुर थानाक्षेत्र के गांव बसीकलां निवासी दो हिस्ट्रीशीटर भाइयो ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष के समक्ष भविष्य में अपराध न करने की तौबा की। शाहपुर के गांव बसीकलां निवासी हिस्ट्रीशीटर भाई नसीम व नईम गले में अपने नामो की तख्ती डालकर कान पकड़कर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के कार्यालय में उनके समक्ष प्रस्तुत हुए। हर 15 दिन में थाने में देनी होगी हाजिरी दोनों हिस्ट्रीशीटर ने थानाध्यक्ष के समक्ष हाथ जोड़कर अपराध करने से तौबा करते हुए जीवन में कभी भी अपराध न करने की कसम खाई। थानाध्यक्ष ने दोनों हिस्ट्रीशीटर को कहा कि यदि वह गैरकानूनी काम करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी और वह 15 दिन के अंदर थाने पर अपनी हाजिरी लगवाए। मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार शाहपुर। स्थानीय पुलिस ने मीरापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। दो लोगो को पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगे पुलिस ने उनका पीछा किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को…