बुलंदशहर। युवक की गोलियों से भूनकर हत्या : दो बदमाशों ने दर्जनों राउंड की फायरिंग, सीने और पैर में मारी 6 गोलियां, एक गिरफ्तार
बुलंदशहर। युवक की गोलियों से भूनकर हत्या : दो बदमाशों ने दर्जनों राउंड की फायरिंग, सीने और पैर में मारी 6 गोलियां, एक गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की सरेआम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि बदमाशों ने युवक पर 18 राउंड फायरिंग की। इसमें कई गोलियां उसके शरीर को छलनी करते हुए पार हो गई। आरोपी बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। गोली लगने वाले युवक को घायल अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है हथियार लहराते हुए फरार हुए थे बदमाश मृतक युवक की पहचान सलीम निवासी मोहल्ला स्थित तारीनान, खर्जा नगर के रूप में हुई है। सलीम पेशे से एक टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस पूरी घटना को पुरानी रंजिश ही मान रही है, जिस प्रकार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं है। उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है। बदमाश घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। युवक को मारी छह गोलियां बताया जा रहा है कि शाम को युवक अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी दो मोटरसाइकिल से आते दो लोग आ…