बुलंदशहर। शराब के लिए चार दोस्त मिलकर करने लगे ताबड़तोड़ लूट

बुलंदशहर। शराब के लिए चार दोस्त मिलकर करने लगे ताबड़तोड़ लूट
रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर/बीबी नगर। बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र के चार दोस्तों को शराब का ऐसा शौक लगा कि वह सीधी चल रही जिंदगी की पटरी से जरायम की दुनिया में उतर आए। सिर्फ शराब पीने के लिए वह सामान्य इंसान से अपराधी की श्रेणी में आ गए। शराब का ऐसा चस्का लगा कि वह ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। जब भी शराब के लिए पैसों की जरूरत होती, तभी एक लूट की वारदात कर देते। न कोई आपराधिक प्रोफ़ाइल और न ही कभी पुलिस से वास्ता पड़ने के कारण पुलिस भी इन लुटेरों तक नहीं पहुंच पा रही थी। जब क्षेत्र में लूट की वारदातों का सिलसिला तेज हुआ और अधिकांश लूट की कहानी एक जैसी सामने आने लगी तो पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र दौड़ाया। करीब दो माह की कड़ी मशक्कत के बाद शराब के शौकीन यह लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ सके। थाना पुलिस ने गुरुवार को चारों लुटेरे दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चारों के पास से लूटे गए हजारों रुपए, दो अवैध तमंचा, एक मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चारों लुटेरे अच्छे दोस्त हैं। शराब पीने के शौक ने इन्हें लुटेरा बना दिया। पकड़े गए आरोपियो…