बुलंदशहर। अज्ञात का शव मिलने से सनसनी, व्यक्ति की नही हो पाई शिनाख्त

 

ब्यूरो डेस्क, बुलंदशहर

बुलंदशहर/अनूपशहर। अनूपशहर में गुरुवार देर रात खुशहालगढ़ चौराहे के निकट लगभग 40 वर्ष की अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके दाएं हाथ पर बंजारा संजय गोदा हुआ है। आसपास के लोगों के अनुसार वह व्यक्ति विक्षिप्त मानसिकता का था और कई दिनों से आसपास घूम रहा था। 

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा मुताबिक शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।


बुलंदशहर। प्रधान ने कटवाए हरे-भरे पेड़, एसडीएम से शिकायत

बुलंदशहर/पहासू। पहासू के गांव फजलपुर में ग्राम प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए ग्राम समाज की भूमि पर लगे नीम, जामुन और सिरस के हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलवा दी। ग्रामीणों ने शिकारपुर के उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में दोषी प्रधान के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। प्रधान ने आरोप को निराधार बताया है।   

ग्रामीण मिथलेश देवी, हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व दिव्यांग सुशील कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि बंजर जमीन में नीम, जामुन सिरस के पेड़ काफी समय से लगे थे। इन पेड़ों के नीचे गर्मी में गाय व अन्य पशु बैठ जाते थे। 

गांव के प्रधान ने बगैर प्रस्ताव पास कराए और न ही वन विभाग से मूल्यांकन कराए नीम के तीन, जामुन के तीन व सिरस के पांच पेड़ कटवा दिए। गैर कानूनी तरीके से हरे पेड़ के कटान से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


बुलंदशहर। डिबाई के कर्णवास में विश्व साइकिल दिवस मनाया  

बुलंदशहर/डिबाई। नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित एवं जिला परियोजना अमित पाठक के निर्देशन में शुक्रवार को ग्राम कर्णवास में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों के लिए साइकिल चलाने के लिए जागरूक किया गया तथा बेहतर स्वास्थ के लिए साइकिल चलाने का आह्वान किया।

बताया कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है, जो लोग नियमित रूप से साइकिल चलाते है। वे हृदय रोग, मधुमेह, कुछ कैंसर, रक्तचाप, मोटापा आदि बीमारियाँ होने की संभावना बहुत ही कम होती है। साइकिल चलाने और प्रयोग में लाने की वजह से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है। साइकिल खरीदनें की लागत भी कम आती है और यह कई प्रकार से उपयोगी होती है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

इस दौरान कपिल शर्मा, वेद प्रकाश, राजू, निखिल प्रताप सिंह, छोटे ठाकुर मीनू,सौरभ अंबेडकर ,विशाल कुमार, प्रकाश कुमार ,राहुल कुमार , शिव कुमार, पंकज कुमार, चंद्रशेखर आजाद आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0