सोशल मीडिया चलाने वाले रहे अलर्ट:सिविल लाइंस पुलिस ने तलवार के साथ फोटो लगाने पर की FIR, पहुंचा जेल
सोशल मीडिया चलाने वाले रहे अलर्ट:सिविल लाइंस पुलिस ने तलवार के साथ फोटो लगाने पर की FIR, पहुंचा जेल अगर आप भी सोशल मीडिया चला रहे हैं तो अलर्ट रहें। सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक हरकत बिल्कुल भी न करें। क्योंकि यह जेल जाने का कारण बन सकता है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है और आपत्ति जनक हरकत करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़ की सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र लहराने वाले पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो डाली थी। पुलिस ने आरोपी के पास से फोटो में दिख रहा शस्त्र भी बरामद कर लिया है। फोटो में पुलिस भी आ रही है नजर सिविल लाइंस के दोदपुर निवासी मजाहिर हुसैन पुत्र इकबाल हैदर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो पोस्ट की थी। इसमें आरोपी के हाथ में धारदार हथियार है और पीछे पुलिस कर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस से इस पोस्ट के बारे में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को एडीएम कम्पाउंड गेट के पास गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंस्…