अलीगढ़ : में बुलडोजर के साथ पुलिस का मार्च:अग्निपथ के विरोध में टप्पल और जट्टारी में हुई थी हिंसा; 119 हो चुके हैं गिरफ्तार
अलीगढ़ : में बुलडोजर के साथ पुलिस का मार्च:अग्निपथ के विरोध में टप्पल और जट्टारी में हुई थी हिंसा; 119 हो चुके हैं गिरफ्तार अलीगढ़ में पुलिस ने सोमवार को बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च किया। उसने अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। उसने कहा कि गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अग्निपथ के विरोध में हुई हिंसा के बाद के टप्पल में पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 119 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ एसपी ग्रामीण पलाश बंसल सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर निकले। उन्होंने टप्पल और जट्टारी इलाके में पैदल गश्त की। इसके साथ ही पुलिस इलाके के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इसके अलावा DM इंद्र विक्रम सिंह और SSP कलानिधि नैथानी ने सोमवार को भी गश्त की। उन्होंने लोगों को किसी के बहकावे में न आने की हिदायत दी। पुलिस ने अब तक 9 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 4 मुकदमे चिह्नित आरोपियों के खिलाफ हैं। जबकि 5 मुकदमे सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ हैं। 119 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी टप्पल में शुक्रवार यानी 17 जून को हिंसा हुई थी। अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने टप्पल और जट्…